19 May 2015

तेरे जाने की अब किससे शिकवा करें

घुल गई आग इस चाँदनी में कहीं
खो गया दर्द इस रागिनी में कहीं
 रो रही थी मेरी आज शाम-ए-गजल
अश्क गिरता रहा इस मौशिकी में कहीं
 दिल के टुकड़ों में हम, देखते हैं गम
आईना बुझ गया इस रोशनी में कहीं
 तेरे जाने की अब किससे शिकवा करें
ये जुबाँ मर चुकी इस आशिकी में कहीं   


No comments: